परिवहन मंत्री की सास का निधन

पटना/ बिहार सरकार की परिवहन मंत्री की सास और पूर्व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग तथा समाजसेवी ई. शैलेंद्र मंडल की मां मनोरमा देवी का मंगलवार की रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी और सांस में तकलीफ की शिकायत पर बीते 14 दिसंबर को उन्हें पारस दरभंगा में भर्ती कराया गया था जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मनोरमा देवी का जन्म पूर्णिया जिला के पकड़िया में हुआ था। उनकी शादी मुंशी मंडल से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी निर्मला देवी है जबकि दूसरा बेटा ई. शैलेंद्र मंडल हैं। सबसे छोटा बेटा देवेंद्र मंडल सेवानिवृत शिक्षक हैं। मनोरमा देवी की बहु और शैलेंद्र मंडल की पत्नी शीला मंडल बिहार की परिवहन मंत्री हैं।

मनोरमा देवी का अंतिम संस्कार उनके घर मधुवनी जिला के बेल्हा में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवहन मंत्री शीला मंडल के साथ परिवार और गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Comments (0)
Add Comment