गाड़ी के नंबर प्लेट पर BOSS और PAPA लिखने वाले हो जाए सावधान ! अब चालान कट रहा है…

मधेपुरा/ जिले में परिवहन विभाग के सचिव के निर्देश पर सभी जिलों में HSRP विशेष जांच अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया गया वहीं दूसरी बार वाहन जब्ती और तीसरी बार रजिस्टेशन रद्द करने की कार्रवाई होगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी, मधेपुरा ने बताया कि सभी वाहनों में एच.एस.आर.पी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। ऐसा देखा जा रहा है कि नबंर प्लेट पर रजिस्ट्रेशन नंबर को छेड़छाड़ कर 8055 को बदल कर BOSS और 4141 को बदल कर PAPA  लिखते हैं। ऐसा करना मोटरवाहन अधिनियम का उल्लंघन है।

जिला परिवहन पदाधिकारी  ने कहा है कि सभी वाहन मालिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे मोटरवाहन नियमों का पालन करें। अपने वाहनों पर अनिवार्य रुप से हाई सिक्यूरिटी  रजिस्ट्रेशन  प्लेट (एचएसआरपी) ही लगायें। इससे सड़कों पर सुरक्षा, व्यवस्था और पारदर्शिता बढ़ेगी। उक्त विशेष अभियान के तहत  मधेपुरा जिले में 35 वाहनों से लगभग 146000/- जुर्माना वसूल किया गया।

Comments (0)
Add Comment