अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सिविल सर्जन का किया गया पुतला दहन

लालमोहन कुमार/जानकीनगर,पूर्णिया/ बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मांगो व अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था भ्रष्टाचार व सिविल सर्जन द्वारा पिछले दिनों अस्पताल की आशा कर्मियों और समाजसेवी सह रोगी कल्याण समिति सदस्य रणजीत कुमार गुप्ता के साथ पत्र सौंपने के दौरान की गई अमर्यादित व्यवहार के विरोध में शनिवार को सिविल सर्जन का पुतला दहन अनुमंडल अस्पताल के गेट पर आम जनों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से किया गया।

नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आंदोलनकारी कार्यकर्ता पुतला लिए अपनी मांगों से जुड़े तख्तियो पर लिखें विभिन्न नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी ने एक बयान जारी कर कहा कि धमदाहा में आशा कर्मियों से रुपए की अवैध उगाही करते हैं निगरानी विभाग द्वारा पकड़े गए बीसीएम की गिरफ्तारी स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। बनमनखी अनुमंडल अस्पताल में भी फैले भ्रष्टाचार की जानकारी पिछले दिनों सिविल सर्जन के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुलेआम मीडिया को दी गई थी। ऐसे सभी मामलों उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है। जिससे कि स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार मुक्त दिखाई दे सके। भ्रष्टाचार मुक्त स्वास्थ्य प्रशासन की जवाबदेही सिविल सर्जन की बनती ऐसी घटनाओं को रोकने में असक्षम सिविल सर्जन को अभिलंब इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन के भी संपत्ति की जांच की मांग की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में समाजसेवी रोगी कल्याण समिति सदस्य रणजीत कुमार गुप्ता, समाजसेवी विहिप नेता शिवशंकर तिवारी अनिल चौधरी जिला संरक्षक इंद्रदेव यादव, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव कुमार ,नगर मंत्री साजन कुमार विशाल कुमार छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदन मेहरा युवा व्यवसाई संघ के स्वप्न कुमार दिनेश चौधरी मनोज दास प्रमोद सिंह पूर्व पार्षद शिवशंकर मंडल सामाजिक कार्यकर्ता एक्टिविस्ट रविंद्र कुमार नीरव गुप्ता सुधीर यादव अशोक कुमार श्रीकांत तिवारी अर्जुन यादव बजरंग दल बम भोला पाठक अमरनाथ झा रमेश केसरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment