उच्च विद्यालय में तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित

सोनबरसा राज,सहरसा/ सर हरिवल्लभ इंस्टीच्यूशन उच्च विद्यालय सोनबरसा के प्रांगण में तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजित तरंग मेघा उत्सव 2022 के प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय भस्ती के छात्र छात्राओ का दब दबा रहा। आयोजित विभिन्न 6 प्रतियोगिताओं 4 विद्याओ में बच्चो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में कुमार सत्यम, स्पोकेन बी में सृष्टि रंजन, पेंटिंग में धीरज कुमार व आशुभाषण में मो अफजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सफल प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ कैलाशपति मिश्र व बीइओ विद्यानंद तिवारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। मध्य विद्यालय भस्ती के छात्रो के सफलता में विद्यालय के नोडल शिक्षक हंसराज व रोहित कुमार के अहम योगदान रहा। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता कुमारी ने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक रविन्द्र कुमार, संजीव कुमार, शत्रुघ्न साह, सुभाष सिंह, अंजली भारती समैत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments (0)
Add Comment