पूर्व युवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार यादव का आकस्मिक निधन,शोक की लहर

मो0 मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

कुमारखंड प्रखंड के पूर्व युवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के पूर्व समिति सदस्य शिव कुमार यादव का गुरुवार को आकस्मिक निधन से प्रखंड और पंचायत में शोक की लहर है। शिव कुमार यादव आखरी सांस तक समाज की सेवा में गुजार दिए। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया।

मृतक शिव कुमार यादव का पुत्र विजय कुमार ने बताया पिताजी का अचानक हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। वह हमेशा समाज की सेवा में लगे रहे। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने शिव कुमार यादव के आकस्मिक निधन से शौक प्रकट करते हुए का कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने आखिरी सांस तक का कांग्रेस में रहकर समाज की सेवा करते रहे। उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को अपूर्ण क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा कांग्रेस पार्टी को खलेगी।

शिव कुमार यादव के निधन से मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार यादव, संजय कुमार गांधी, शंकर कुमार यादव, विनोद यादव, रमेश यादव,  रमेश कुमार रमन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर हिम्मत और हौसला दे।

Comments (0)
Add Comment