छापेमारी कर जप्त किया सिंगल यूज प्लास्टिक

रणजीत कुमार सुमन/मुरलीगंज, मधेपुरा/बुधवार को मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अपने कर्मियों के साथ गुप्त सूचना आधार पर विभिन्न ठिकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की छापेमारी करने लगे। कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी से बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि केंद्र सरकार के आदेश के आलोक में नगर पंचायत समेत प्रखंडों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। बावजूद लोगों के द्वारा वृहत पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिकों का उपयोग किया जा रहा था।जिससे  पर्यावरण पर काफी असर पड़ रहा था नदियों एवं खाली जगहों पर प्लास्टिको का अंबार पड़ा हुआ था।केंद्र सरकार ने बजट में पेश किए गए निर्णय को लेकर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा मुरलीगंज गोलबाजार छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को बरामद किया है।

वह भगत धर्मशाला के समीप सूचना के आलोक में छापेमारी की गई लेकिन वहां से कोई भी प्लास्टिक बरामद नहीं हुआ। प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक को जप्त कर नगर पंचायत ले जाया गया है

Comments (0)
Add Comment