वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक डा सुधीर मंडल बने अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष

5 जनवरी 2023 को भगवान पुस्तकालय भागलपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम

भागलपुर ब्यूरो/अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक,कलाकार और समाजकर्मी डा सुधीर मंडल को बनाया गया है।
पिछले साल विश्व मातृभाषा दिवस के मौके पर तिलका मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के अंगिका भवन में अंग जन गण नामक एक जन संगठन की स्थापना की गई थी। इस समारोह में अंग प्रदेश के कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भाग लिया था और दस नए युवा और किशोर हस्तियों को दानवीर कर्ण पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए डा सुधीर मंडल ने अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने पद ग्रहण करते ही घोषणा की है कि अंग प्रदेश के लेखकों,कवियों,कलाकारों,पत्रकारों और समाज कर्मियों की सलाहकार समिति बनाएंगे। वे इस समिति की सलाह से ही अंग जन गण के कार्यक्रम और अभियानों की शुरुआत करेंगे।
अंग जन गण नामक राष्टीय जन संगठन के संस्थापकों में एक और वरिष्ठ पत्रकार और समाज कर्मी प्रसून लतांत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डा सुधीर मंडल का चयन कई महीने पहले अंग जन गण की राष्ट्रीय कार्य समिति ने किया था। डा मंडल जल्द ही राष्ट्रीय,प्रांतीय और जिला स्तर के संयोजकों की नियुक्त कर अंग प्रदेश के सामाजिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक और शैक्षणिक सहित विभिन्न मुद्दों को जोर शोर से उठाया जाएगा और आम जनता को संगठित किया जाएगा। जन जागृति के लिए अंग विकास यात्रा की भी शुरुआत की जाएगी।
भावी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए डा सुधीर मंडल ने कहा कि अंग जन गण की ओर से 75 किताबों के सर्जक और अंग प्रदेश के विख्यात अमृत पुरुष अमरेंद्र का सार्वजनिक अभिनंदन उनके 75 वें जन्मदिन पर 5 जनवरी 2023 को भगवान पुस्तकालय में किया जाएगा। फरवरी में विश्व मातृभाषा दिवस पर अंग जन समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में अंग क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और दस युवा हस्तियों को दानवीर कर्ण सम्मान दिया जायेगा।

Comments (0)
Add Comment