संगीता बनी त्रिवेणीगंज नप की पहली अध्यक्ष

त्रिवेणीगंज, सुपौल/ त्रिवेणीगंज नगर परिषद मुख्य पार्षद पद पर संगीता कुमारी यादव विजयी घोषित हुई हैं। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंभा देवी को 1515 मतों से हराया। संगीता को 4367 मत और रंभा देवी को 2852 मत प्राप्त हुए। उपमुख्य पार्षद पर गीता देवी  ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुस्कान कुमारी को 772 मतो से हराया। गीता देवी को 3059 मत और मुस्कान को 2287 मत प्राप्त हुए। 

त्रिवेणीगंज में 21 वार्ड पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 1 से शंभू कुमार, वार्ड 2 से आरती देवी, वार्ड 3 से अखिलेश कुमार आनंद, वार्ड 4 से शबनम खातून, वार्ड 5 से महेश कुमार, वार्ड 6 से शिवशंकर सादा विजय घोषित किए गए। इसी तरह वार्ड 7 से पूनम कुमारी, वार्ड 8 से संजय कुमार, वार्ड 9 से रामसुंदर कुमार, वार्ड 10 से हीरालाल मंडल, वार्ड 11 से शांति देवी, वार्ड 12 से शोभा देवी-2, वार्ड 13 से ललिता देवी, वार्ड 14 से सुनीता देवी, वार्ड 15 से किरण प्रकाश, वार्ड 16 से परमानंद कुमार, वार्ड 17 से सुमन कुमार, वार्ड 18 से विवेक कुमार राज, वार्ड 19 से गुड्डी कुमारी और वार्ड 20 से सज्जन अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। वार्ड 21 से राजो देवी, वार्ड 22 से रूबी कुमारी, वार्ड 23 से संझा देवी, वार्ड 24 से सूरज कुमार, वार्ड 25 से पुनीता देवी, वार्ड 26 से शांति देवी और वार्ड 27 से शंकर कुमार विजय घोषित किए गए।

Comments (0)
Add Comment