मुख्य पार्षद संघ के जिला उपाध्यक्ष बने रमेश पासवान

लालमोहन कुमार@जानकीनगर,पूर्णिया

पूर्णिया के नवीन नगर में मुख्य पार्षद संघ का एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुख्य पार्षदों ने जानकीनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रमेश पासवान को पूर्णिया जिला के मुख्य पार्षद संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया है। मुख्य पार्षद संघ के जिला उपाध्यक्ष बनने पर रमेश पासवान को जानकीनगर क्षेत्र के बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

जानकीनगर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सुनील कुमार, कांग्रेस नेता संजीव यादव, अभिषेक आनंद सहित कई व्यक्तियों ने मुख्य पार्षद संघ के पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश पासवान को बधाई व शुभकामनाएं दिया है।

नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद सह मुख्य पार्षद संघ के पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष रमेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया के नवीन नगर में मुख्य पार्षद संघ का एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कि पूर्णिया जिला मुख्य पार्षद संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुमारी छाया पति मिट्ठू यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश पासवान ,सचिव पद के लिए रानी देवी व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजना देवी पति नरेश यादव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

Comments (0)
Add Comment