राघवेन्द्र बने सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष तो रजिया बनी उपाध्यक्ष

सुपौल/ जिले के तीन नगर निकायों की मतगणना मंगलवार को कराई गई। कड़ी सुरक्षा के बीच बीएसएस कॉलेज मतगणना केन्द्र पर सुबह 8:30 बजे से मतों की गिनत शुरू हुई। सुपौल नगर परिषद के मुख्य वार्ड पार्षद पद पर राघवेंद्र झा विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनोज कुमार आर्य को 3411 मतों के भारे अंतर से हराया। राघवेंद्र झा को 7542 वोट और अनोज आर्य को 4131 मत मिले।

उप मुख्य पार्षद पद पर रजिया परवीन ने जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शालिनी कुमारी को 1210 मतों से पराजित किया। रजिया को 9594 मत और शालिनी को 8384 वोट मिले।

पुराने कई पार्षद हारे : आदर्श नगर परिषद की जनता ने इस बार नए चेहरों पर ही भरोसा जताया है। चुनाव में कई निर्वतमान पार्षद को हार का मुंह देखना पड़ा। 28 वार्ड के पार्षद पद के लिये हुए चुनाव में वार्ड 1 से गुलशन आरा, वार्ड 2 से लवली कुमारी, वार्ड 3 से शिवराम यादव, वार्ड 4 से शंकर राम, वार्ड 5 से कंचन देवी, वार्ड 6 से अजित कुमार आर्य, वार्ड 7 से मनोज सिंह, वार्ड 8 से ज्योति कुमारी, वार्ड 9 से गीता सिंह, वार्ड 10 से गगन ठाकुर पार्षद पद पर विजयी हुए। इसी तरह वार्ड 11 से रंजना कुमारी, वार्ड 12 से मंजू देवी, वार्ड 13 से राजू ठाकुर, वार्ड 14 से संदीप ठाकुर, वार्ड 15 से संगीता कुमारी, वार्ड 16 से खोदेजा, वार्ड 17 से रेणू देवी, वार्ड 18 से फरहाना खातून, वार्ड 19 से राजकिशोर कामत, वार्ड 20 से रुकसाना परवीन, वार्ड 21 से सरस्वती देवी, वार्ड 22 से जावेद अख्तर, वार्ड 23 से राजा हुसैन, वार्ड 24 से शिवनंदन कामत, वार्ड 25 से कामेश्वर पासवान, वार्ड 26 से जयमाला देवी, वार्ड 27 से लक्ष्मी देवी और वार्ड 28 से मिथिलेश मंडल जीत गए हैं।

Comments (0)
Add Comment