तीन नए आपराधिक कानून को लेकर थानाध्यक्ष ने आम आवाम के साथ की बैठक,दी जानकारी 

➡तीन नये आपराधिक कानून लागू, एफआइआर से लेकर फैसले सुनाने तक समय सीमा तय ➡तीन नए कानून में दंड के जगह न्याय पर विशेष बल दिया जाएगा ➡ राष्ट्रगान के बाद समापन की गई बैठक

राजीव कुमार

कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा

गम्हरिया थाना परिसर में सोमवार को देश भर में 1 जूलाई यानि आज से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानून को लेकर लोगों को जानकारी देने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में मौजूद थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि समाजसेवी , थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान ग्रामीण चौकीदार और आम लोगों को तीन नए आपराधिक कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानून के तहत एफआईआर दर्ज से लेकर न्यायालय द्वारा फैसला सुनाने तक समय सीमा तय किया है। नए कानून के लागू होने से आमलोगों को न्याय मिलने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संसद से पारित तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई 2024 को लागू होने जा रहा है। इस कानून में मानव अधिकारों के मूल्यों को केंद्र में रखा गया है। नए कानूनों में दंड की जगह न्याय पर विशेष बल दिया गया है। न्याय पर केंद्रित तीनों नए आपराधिक कानून को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बिहार पुलिस पूरी तरह से तैयार है।बताया कि अब डिजिटल ई नोटिस , एफआईआर, समन, ट्रायल, रिकॉर्ड, फॉरेंसिक, केस डायरी एवं बयान अन्य को संग्रहित किया जाएगा। तलाशी और जब्ती के दौरान वीडियोग्राफी फोटोग्राफी के माध्यम होगा। तीन नए आपराधिक कानून की जानकारी बारी-बारी से लोगों को दी गई।

बताया गया कि नए कानून में पार्लियामेंट के आदेशानुसार कानूनों में संगठित अपराधों और आतंकवाद के कृत्यों को परिभाषित किया गया है ।राजद्रोह की जगह देशद्रोह लाया गया है। इसके अलावा सभी जघन्य अपराधों के वारदात स्थल की अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मॉव लिंचिंग के मामले में फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। आम आवाम से भी कानून के बारे में सलाह ली गई ।राष्ट्रगान के बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

बैठक में थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख शशि कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि डॉ रविशंकर उर्फ पिंटू यादव, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया नरेंद्र यादव,मुखिया प्रतिनिधि डॉ अरुण कुमार यादव, सरपंच राजेश कुमार उर्फ राजा झा, जाप नेता कुंदन कुमार यादव ,खलीफा सिंह,अनिल कुमार सिंह जाप नेता उमेश कुमार यादव,भाजपा सहरसा जिला महिला मंत्री सीमा झा, दीपनारायण यादव डायरेक्टर पिंटू कुमार यादव, जाप नेता इंदु यादव तरुण राम,नितिन कुमार राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव पूर्व मुखिया कुलदीप यादव पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव मुखिया गंगा पासवान ,शिवेश कुमार सिंह रोशन सिंह ,एसआई सतीश कुमार ,कन्हैया कुमार कमलेश प्रसाद एएसआई मंजीत कुमार सिंह सहित थाने में पदास्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान, ग्रामीण पुलिस व ग्रामीण एवं कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे सभी ने नए कानूनों का स्वागत किया है।

Comments (0)
Add Comment