नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को बांका व मधुबनी जिला से आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता,घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को किया बरामद

तपेश कुमार यादव/अररिया/ बीते माह जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित भेरवार बरमोत्तर के नाबालिग के साथ गैंग रेप की घटना घटी थी इस मामले में अररिया पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि वे लोग इस घटना में संलिप्त थे, और नाबालिग को अगवा कर उसके साथ छह लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने आपोरियो को बांका व मधुबनी जिले से गिरफ्तार किया। जबकि घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप वाहन को बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाइल गांव से बरामद किया।

गुरुवार को एसपी अशोक कुमार सिंह ने नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी शाहिद खान, सिगरावट, थाना भटिंडा जिला फिरोजपुर हरियाणा का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी जावेद व  फारुक हरियाणा के ही सिरौली थाना पुण्यहाया जिला नुहू का रहनेवाला है। एसपी ने बताया कि बीते 19 अगस्त की रात लगभग 11 बजे फुलकाहा थाना क्षेत्र के भेरवार बरमोत्तर में पिकअप सवार पांच से सात अज्ञात लोगों ने सड़क के किनारे से एक नाबालिग लड़की को पिकअप वाहन पर जबरन अगवा कर लिया था और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

एसपी ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घटनास्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर फारबिसगंज के परवाहा स्थित लुटिया पुल के पास सुनसान स्थान पर पीड़ित नाबालिग को छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गया था। इसको लेकर फुलकाहा थाना में सामूहिक दुष्कर्म,पोस्को एक्ट व एसी एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड दर्ज होने के बाद से ही फारबिसगंज डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार छापेमारी व अनुसंधान में लगी हुई थी।

उन्होंने कहा अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर मिले साक्ष्यों से कांड में संलिप्त अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। अनुसंधान में पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान के साथ साथ अररिया व सुपौल जिले के करीब 400 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला  और विभिन्न जिलों के कई जगहों पर टावर डंप प्राप्त कर तकनीकी अनुसंधान किया। इसके बाद कांड में संलिप्त तीन आरोपियों को मधुबनी और बांका जिला से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी मो शाहिद खान जो वर्तमान में मधुबनी जिला के भरौल भैरव स्थान में अपने ससुराल में रहता है उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना को छह साथियों ने मिलकर अंजाम दिया था।

आरोपी मो शाहिद खान की स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही के आधार पर घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी आरजे 18 जीबी 7884 को बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के तेरहमाइल गांव से बरामद किया गया और आरोपी मो जावेद को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि रेप की घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि कांड के अनुसंधान में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए दो लोग निर्दोष हैं।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

आरोपियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा : नाबालिग लड़की को अगवा कर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस टीम में शामिल फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह, कांड के अनुसंधानकर्ता सह महिला थाना अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक मेनका रानी, फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार,डीआईयू शाखा प्रभारी किंग कुंदन, तकनीकी शाखा के प्रशांत श्रीवास्तव, नीरज चौधरी,डीआईयू शाखा के अनुज कुमार, सुमित कुमार, रविंद्र कुमार, सूरज कुमार निराला ने घटना के बाद से ही दिन रात मेहनत कर कांड का सफल उद्भेदन किया है। एसपी ने कहा कि टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

Comments (0)
Add Comment