मुरलीगंज में पेट्रोल पंप का हुआ शुभारंभ

रंजीत सुमन/मुरलीगंज,मधेपुरा/ नगर पंचायत मुरलीगंज अंतर्गत वार्ड नौ में एनएच 107 किनारे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया।जिप अध्यक्ष मंजू देवी और जिप सदस्य प्रकाश नारायण यादव ने विधिवत फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।

इस पेट्रोल पंप के खुल जाने से लोगों को पेट्रोल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा आसानी से लोगों को पेट्रोल मिल पाएगा। विधि विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन के उपरांत पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर श्वेतकमल उर्फ बौआ, नपं मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, उमाशंकर यादव, रूपम रॉय, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया, प्रो सोना यादव, देवकिशोर यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर श्वेतकमल ने कहा कि बाजार के बीच पेट्रोल पंप चालू होने से लोगों काफी सहुलियत होगी। खासकर नगर क्षेत्र के लोगों को परेशानी कम होगी। आस-पास के किसानों के साथ साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में अब सहूलियत होगी। साथ ही जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Comments (0)
Add Comment