जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुनी गई लोगों की समस्या

राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के सदर पंचायत गम्हरिया के पंचायत भवन में गुरुवार को मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्या को सुना गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी बलबंत कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को गम्हरिया पंचायत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर उनके समस्या को सुना गया और आवेदन लिया गया।

बताया गया कि सबसे अधिक समस्या पेंसन और जनवितरण से जुड़ा हुआ पाया गया है,जिसका निदान बहुत जल्द कर लिया जाएगा।मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सरिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी बलबंत कुमार पांडे, अंचलाधिकारी बुच्ची कुमारी, राजस्व पदाधिकारी महेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास अधिकारी बलवंत कुमार पांडे ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा प्रायोजित मधेपुरा मंथन एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार,बीसी निखिल कुमार,जेई धीरज कुमार, राजस्व कर्मचारी ललन कुमार कुमार सहित सभी विभागों के कर्मी एवं अधिकारी सहित दर्जनों की संख्या में आम लोग मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment