रंग बदलने में नीतीश कुमार ने गिरगिट को भी दिया मात – मनोज मंडल

रंजित सुमन/मुरलीगंज,मधेपुरा/ जिले के मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया. धरना कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया.

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के जनादेश का अपमान किया गया. नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को भी मात दे दिया है. जिस जंगल राज्य से त्रस्त होकर बिहार की जनता ने बहुमत देकर एनडीए की सरकार को सरकार चलाने का जनाआदेश दिया आज उसी जनादेश का अपमान कर जंगलराज वाली पार्टी से हाथ मिलाकर बिहार में फिर से जंगलराज कायम करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अग्रसर हो गए हैं.

धरना प्रदर्शन को मुरलीगंज पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह नगर अध्यक्ष मनोज भगत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल, नगर महामंत्री सूरज जायसवाल, महामंत्री ज्योतिष वर्मा, उपाध्यक्ष धीरज वर्मा, कन्हैया जायसवाल, प्रमोद पोद्दार,रूपेश शाह, अनुपम सिंह, सुबोध निषाद, महिला नेत्री कुमारी निशा ने भी संबोधित किया ।

Comments (0)
Add Comment