अर्जुन हत्याकांड के मुख्य शूटर ने किया सरेंडर

मधेपुरा। जिले में चर्चित अर्जुन ऋषिदेव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पांडव यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो चामगढ़ वार्ड 7 निवासी अर्जुन ऋषिदेव की 4 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद से हत्याकांड का मुख्य आरोपी और शूटर भर्राही ओपी क्षेत्र का कौशलपुर वार्ड 8 निवासी पांडव यादव फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की दबिश से घबराकर उसने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि पांडव यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

Comments (0)
Add Comment