मधेपुरा के साहित्यकार संजय कुमार सुमन ‘ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवार्ड’ से हुए सम्मानित

मधेपुरा ब्यूरो

जिले के चौसा निवासी साहित्यकार सह समाजसेवी संजय कुमार सुमन को साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ‘ग्लोबल गांधी पीस रत्न’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान वर्ल्ड मैगजीन ‘द ग्रीन भारत टाइम्स’ द्वारा दिया गया है।श्रीसुमन को मिले इस सम्मान के लिए चहुंओर से बधाई मिल रही है।

मालूम हो श्रीसुमन पिछले 31 वर्षों से लगातार विभिन्न विधाओं में लिखते रहे हैं।साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।।श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इसी अभियान एवं हरित प्रेमी के रूप में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर वर्ल्ड मैगजीन ‘द ग्रीन भारत टाइम्स’ द्वारा ने ‘ग्लोबल गांधी पीस रत्न अवार्ड 2024’ से श्री सुमन को डायरेक्टर डॉ नीरज गुप्ता ने सम्मानित किया है।

बधाई देने वालों में युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, मनौवर आलम,शिक्षक गौतम कुमार गुप्त,यहिया सिद्दीकी, जवाहर चौधरी, सुबोध कुमार पासवान,गोविंदा कुमार, सियाराम पासवान, अवर निरीक्षक गुलाब चन्द्र,अधिवक्ता विनोद आजाद,बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,प्रो मनोज कुमार यादव,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,डॉ मनोज कुमार,राजकुमार जायसवाल, समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

Comments (0)
Add Comment