मधेपुरा : फुलौत निवासी 110 वर्षीया गिरजावती देवी का आकस्मिक निधन,शोक की लहर

चौसा, मधेपुरा/चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिमी पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी स्व. गजाधर सिंह की पत्नी मसोवात गिरजावती देवी का आज 110 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई और देखने वालों की भीड़ जमा होंने लगी।दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।उनके आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि दी।वे अपने पीछे दो पुत्र अशोक कुमार सिंह एवं अजीत कुमार सिंह भतीजा अरुण कुमार सिंह, सुदर्शन निवास शांडिल्य, सुधीर सिंह, पौत्र माधवेन्द्र कुमार, समरेन्द्र कुमार, मानवेंद्र कुमार, मोनू कुमार, प्रमेन्द्र कुमार, गूलसन कुमार को छोड़ गए हैं।

शोक व्यक्त करते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, सचिव संजय कुमार सुमन,कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि निधन से फुलौत ही नही वरन चौसा प्रखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता,मुखिया बबलू ऋषिदेव, पंकज कुमार मेहता,भाजपा नेता शिवेंद्र प्रसाद मोदी,कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश शर्मा,प्रखंड अध्यक्ष अनिल पौद्दार,जिला महामंत्री मनोज शर्मा,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल,पूर्व मुखिया रामदेव मेहता,समाजसेवी मनौवर आलम,माखनलाल चतुर्वेदी, गोपाल साह,अधिवक्ता विनोद आजाद,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान,अबुसालेह सिद्दीकी, रमेश मोदी, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)
Add Comment