मधेपुरा : पुरैनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 4 घर जलकर हुआ राख

अफजल राज@पुरैनी,मधेपुरा

पुरैनी थाना क्षेत्र के चटनमा में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बंशगोपाल पंचायत के चटनमा गांव वार्ड नंबर 7 में बुधवार के दिन लगभग 1:00 बजे अनीता देवी पति अशोक मंडल, राजकुमारी पति विनोद मंडल, आरती देवी पति अमित मंडल, किरण देवी पति मनोज मंडल के घर में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जिसके बाद लोग जब तक कुछ समझ पाते आग देखते-देखते चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग लगी में घर में रखा सामान पूरी तरीके से जल कर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार चटनमा गांव निवासी अशोक मंडल के घर दिन के 1:00 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी तेज से फैली कि आसपास के 4 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चारों घरों के लोगों का कपड़ा,अनाज सहित पशु के साथ घर में रखे बर्तन भी जलकर खाक हो गया।
आगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।आग लगी के बाद अग्नि पीड़ितों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया रेखा देवी पहुंचकर अग्नि परिवारों को आर्थिक मदद दिया।फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस अगलगी में क्षति का आकलन कर रही है ताकि उन्हें आपदा राहत कोष से सरकारी राहत के रूप में मुआवजा दिया जा सके।

Comments (0)
Add Comment