स्थानीय सांसद ने विवि हड़ताली कर्मचारी की ली सुधि

मधेपुरा /बीएन मंडल विवि में विवि मुख्यालय कर्मचारी 13वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। मंगलवार को स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कर्मचारियों के धरनास्थल पर पहुंचकर विवि कर्मचारियों से समस्या सुनी और इस मुद्दे के सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान संसद ने कहा कि कर्मचारी का मांग सौ फीसदी वाजिब है। विवि प्रशासन बेवजह इनलोगों का वेतन रोक कर रखा है।

उन्होंने इस समस्या के समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया। कर्मचारी की ओर से कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक पृथ्वीराज यदुवंशी ने सांसद के समक्ष उच्च न्यायालय के न्यायदेश वो राज्यदेश के साथ साथ संबंधित कर्मियों के स्थाई सेवा के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया और सांसद कर्मचारियों के तथ्यों से संतुष्ट दिखे।

इस मौके पर मोर्चा के सचिव अखिलेश्वर नारायण के अलावे डॉक्टर संजीव कुमार, राजेश बबलू, रंजीत सिंह, विमल कुमार, सुरजीत कुमार, नमन, राजकुमार, रामनरेश भारती, शत्रुघ्न राम, राजकिशोर कामती, हलीम हसन, ललन मल्लिक, सुशील मल्लिक, रंजीत मल्लिक समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment