जानकीनगर : मुख्य पार्षद रमेश तो उप मुख्य पार्षद बने सुनील

लालमोहन कुमार/जानकीनगर,पूर्णिया/ जानकीनगर नगर पंचायत में पहली बार हुए निकाय चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर रमेश पासवान ने बाजी मारी है। शुक्रवार को हुए मतगणना में रमेश पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जवाहर शर्मा को 173 मतों से हरा दिया। रमेश पासवान को 1769 मत और जवाहर शर्मा को 1596 मत प्राप्त हुए। इससे पहले रमेश पासवान मधुवन पंचायत के दो बार मुखिया पद पर काबिज रह चुके थे।

वहीं उपमुख्य पार्षद पद पर सुनील कुमार विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हीरा देवी को 154 मतों से हराया। सुनील कुमार को 1837 मत और हीरा देवी को 1683 मत मिले। जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाणपत्र दिया गया। जीत के बाद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। वहीं हारने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थक गम में आकर हार का समीक्षा कर रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment