कुंवारी कन्याओं के साथ निकाला गया भव्य शोभा कलश यात्रा

राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के भेलवा पंचायत के सगहा गांव में श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा एवं अष्टयाम नवाह को लेकर गुरुवार को 551कुवारी कन्याओं के साथ भव्य शोभा कलश यात्रा निकाला गया। भव्य शोभा कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ श्रद्धलुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

बताया गया कि भव्य शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल सगहा से घोरमहा गांव होते हुए परवाने नदी में जल लिया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर आकर कलश स्थापित किया गया। श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा एवं अष्टयाम नवाह में आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का आगाज कर दिया गया।

बताया गया कि श्री श्री 1008 देवकीनंदन दास जी महाराज की अगुवाई में भव्य शोभा कलश यात्रा का आगाज किया गया। शोभा कलश यात्रा में आचार्य डॉ अरुणेश्वर झा पूर्व प्रोफ़ेसर एमटर्स भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् तथा भारतीय विद्याओं के श्रेष्ठ विशेषज्ञ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारंभ किया।

इस मौके पर कई आचार्य सहित विद्वत जन भव्य शोभा कलश यात्रा में शामिल हुए ।भव्य शोभा कलश यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र यादव,पूर्व मुखिया श्याम कुमार यादव अनंत नारायण सिंह, लड्डू सिंह,मन्नू कुमार सिंह, गुड्डू सिंह अमरेंद्र सिंह,सोनू सिंह, अमित सिंह, सुनील कुमार सिंह, बिश्वनाथ सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Comments (0)
Add Comment