गोपी कृष्ण लगातार तीसरी बार बने जाप युवा परिषद के जिलाध्यक्ष

मधेपुरा/ जनाधिकार पार्टी (लो) युवा परिषद के जिलाध्यक्ष के पद पर गोपी कृष्ण वीडियो लगातार तीसरी बार मनोनीत किए गए हैं। जनाधिकार पार्टी युवा परिषद  के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने मधेपुरा जिले में संगठन को सशक्त बनाए रखने को लेकर जिलाध्यक्ष के पद पर तीसरी बार इनको मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किए पत्र में कहा है कि गोपी कृष्ण वीडियो यादव के नेतृत्व में युवा का संगठन मधेपुरा में काफी सशक्त है। संगठन को और मजबूत कर पार्टी से युवाओं को जोड़ने का निर्देश भी दिया गया है। तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर तमौट पड़सा के पैक्स अध्यक्ष गोपी कृष्ण वीडियो यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में युवा परिषद के कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर जिले भर में लोगों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांत के कार्यों से अवगत करा रहें है।

युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवा जिलाध्यक्ष के पद पर वीडियो यादव का चयन होने पर खुशी व्यक्त किया है। 

Comments (0)
Add Comment