अग्निपीड़ितों को मिला सहायता राशि का चेक

उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)।नगर परिषद क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव वार्ड 26 के अग्निपीड़ितों को 11 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया। सीओ हरिनाथ राम, नप के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टिप्पू मिश्रा, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जानसन दास ने संयुक्त रूप से सहायता राशि का चेक दिया। 22 जुलाई को आग लगने से बालो राम और लालो राम का घर जल गया था। इसमें घर वालों को भारी क्षति हुई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालो राम की पत्नी प्रमिला देवी व लालो राम की पत्नी सरस्वती देवी को सहायता राशि का चेक दिया गया।

Comments (0)
Add Comment