थानाध्यक्ष को दी गई विदाई

सोनबरसा राज, सहरसा/  थाना परिसर में बुधवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व पुलिस पदाधिकारी ने भाग लिया।

घंटों चले विदाई समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह व मंच संचालन पूर्व प्रमुख कुमार मौलेश सिंह ने किया। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधि ने भी सोनबरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के कार्यकाल की सराहना किए।इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष प्रमोद झा को सभी लोगों ने फुल माला और मिथिला की संस्कृति पाग और चादर से सम्मानित किया। 

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सोनबरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाश पति मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में शांति और विकास के लिए पुलिस और प्रशासन का समन्वय स्थापित होनी चाहिए जबतक क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम नहीं होगी विकास नहीं हो सकता है। पंचायत चुनाव जैसे माहौल में थानाध्यक्ष सुनील बाबू के मेहनत को नही भुलाया जा सकता है। निवर्तमान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में मिली सोनबरसा राज थाना की कमान को आप सब के परस्पर सहयोग व प्यार से सबको एक सूत्र में बांधने का काम किया।

वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा कि हम सोनबरसा के लोगों के इस प्रेम और अधिकारियों के प्रति इस प्यार को देख वाकई अभिभूत है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलापार्षद देवेन्द्र सिंह ललन, समाजसेवी गणेश प्रसाद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बिरेंद्र शेखर पासवान, सोनवर्षा के प्रसिद्ध चिकित्सक नवीन कुमार, भाजुयूमो के जिलाध्यक्ष सह युवा नेता मनीष कुमार, भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह बबन, उप प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद के युवा नेता चंदन यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पुटन, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व मुखिया ललन यादव आदि मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment