मातमपुर्सी के लिए पहुंचे विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सह अरजपुर पश्चिमी पंचायत का पूर्व मुखिया सरिता सुमन की बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया।

कोसी टाइम्स ब्यूरो@मधेपुरा

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सह अरजपुर पश्चिमी पंचायत की पूर्व मुखिया सरिता सुमन की बीते दिन आकस्मिक निधन हो जाने के बाद अपने दर्जनों नेताओं के साथ मातमपुर्सी के लिए पहुंचे विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव।दिवंगत सरिता सुमन के निधन से चौसा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

मालूम हो कि वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं औऱ उनका इलाज पटना में चल रहा था।इलाज के दौरान ही पटना में निधन हो गया।

शोक व्यक्त करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि उनकी सेवा गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही।उनके निधन से चौसा में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता।दुःख की इस घड़ी में हमलोग शोकाकुल परिवार के साथ खड़े है।ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।’’

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी, जिला युवा अध्यक्ष मंटू यादव,आईटी सेल के जिला संयोजक राहुल कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, सुभाष चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, पुरैनी के मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, उदाकिशनगंज दक्षिण के मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, चौसा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद साह, जिला मंत्री मनोज शर्मा, आलमनगर के विधानसभा प्रभारी मंटू यादव, संयोजक रवि रंजन यादव, मत्स्यजीवी जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह निषाद, जिला महामंत्री विपिन कमती, जिला मंत्री योगेंद्र राम, चौसा के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, चौसा के पूर्व युवा अध्यक्ष भाजपा विजेंद्र कुमार वीरा, पूर्व आईटी सेल के अध्यक्ष करण कुमार, चौसा के मंडल मंत्री राणा प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष यादव, जयप्रकाश शर्मा,शंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह निषाद, अर्जुन पासवान, मिथिलेश कुमार मंडल, मुकेश जायसवाल, हरि अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद भगत,अति पिछड़ा  प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सुमन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment