चौसा की आयरन लेडी सरिता सुमन का निधन, शोक की लहर

चौसा,मधेपुरा/ भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सह अरजपुर पश्चिमी पंचायत की पूर्व मुखिया सरिता सुमन की बीते दिन आकस्मिक निधन हो जाने से संपूर्ण चौसा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं औऱ उनका इलाज पटना में चल रहा था।इलाज के दौरान ही पटना में निधन हो गया।निधन के बाद जैसे ही उनका शव उनके घर चौसा प्रखंड के चंदसुरी टोला पहुंचा देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।हर लोगों की आंखें नम होती गई।वे अपने पंचायत में ‘आयरन लेडी’ के नाम से काफी चर्चित थीं। सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अरुण मंडल पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश प्रसाद साह,जिला मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व मुखिया कुमारी माला,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद,समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,अभिनंदन कुमार मंडल,साहित्यकार संजय कुमार सुमन,मनौवर आलम,महेश कुमार मुरारी, माखनलाल चतुर्वेदी,सुभाष चौधरी,अधिवक्ता विनोद आजाद,जवाहर चौधरी, जयप्रकाश मंडल,पूर्व समिति मुकेश कुमार मंडल,शिक्षक दिनेश साह, गौतम कुमार गुप्त, अशोक कुमार, नासिर आलम,सुबोध कुमार पासवान,अरविंद कुमार,रितेश कुमार रंजन, डॉ मनोज कुमार मंडल,सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी,प्रो नवलकिशोर जायसवाल, नित्तम कुमार गांधी,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान,मनोज राणा,चन्द्रकिशोर मंडल,लोजपा(आर) नेता मनौवर हुसैन,राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल पौद्दार,समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा कि दिवंगत मुखिया सरिता सुमन पार्टी एवं अपने समाज के लिए एक मजबूत स्तम्भ थी।समाज के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है।जिसे भुला पाना मुश्किल होगा।

साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि सरिता सुमन जी का सार्वजनिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित था।पंचायत के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।’’

Comments (0)
Add Comment