BNMU : परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश का निधन, शोक की लहर

मधेपुरा/ बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरपी राजेश का निधन रविवार देर रात हो गया। वो करीब 60 वर्ष के थे। अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं। रविवार को वे एक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। वहां से घर आने के कुछ देर बाद लगभग 9 बजे उन्होंने परिजनों से बेचैनी की बात कही। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सोमवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को विश्वविद्यालय मुख्यालय लाया गया। जहां अधिकारियों व कर्मियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए टीपी कॉलेज और बीएनएमवी कॉलेज भी ले जाया गया। बताया गया कि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा में किया गया।

Comments (0)
Add Comment