प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2022 का किया गया आयोजन

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के भीखा कन्या मध्य विद्यालय परवाहा के परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।

वीआरपी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तरंग प्रतियोगिता 2022 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने किया।जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आकर्षण को लेकर तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।बुधवार को तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया। तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्रों से निबंध, लेखन ,पेंटिंग , भाषण का आयोजन किया गया ।तरंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णायक के तौर पर सियाराम उच्च विद्यालय जोगबनी के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, भारती पारसमणि उच्च विद्यालय बभनी के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय भेलवा के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह सहित प्रखंड के द्वारा प्रतिनियुक्त शिक्षक संजीव कुमार एवं अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment