बीडीओ ने किया निरीक्षण, बंद मिला स्कूल

पुरैनी,मधेपुरा/ अफजल राज/ प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए और एक विद्यालय पूर्णरूप से बंद मिले।

निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरैल व मध्य विद्यालय गणेशपुर दियारा में अनियमितता पाया गए जहां मध्य विद्यालय बासुदेवपुर बंद पाया गया।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरैल के 9 शिक्षक बिना सुचना के ही गायब पाए गए। मध्य विद्यालय गणेशपुर दियारा में 8 शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

उन्होंने कहा प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए औचक निरीक्षण किया। मालूम हो कि पूर्व में भी मुखिया ने विद्यालय मे औचक निरीक्षण किया था। जिसमें शिक्षकों को ससमय विद्यालय पहुंचने और समय सारणी का पालन करते हुए वर्ग संचालन का निर्देश दिया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पत्र जारी कर निरीक्षण के दौरान में बंद पाये गये विद्यालय के अनुपस्थित शिक्षकों का अगले आदेश तक वेतन काटने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। इसके साथ ही विद्यालय बंद रखने को लेकर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछने को कहा गया है।

Comments (0)
Add Comment