सोनबरसा अंचल का एडवा सम्मेलन सम्पन्न

सोनबरसा राज,सहरसा/ सोनवर्षा अंचल अन्तर्गत सहसौल पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गरेरी टोला में रविवार को एडवा का अंचल सम्मेलन सम्पन्न हो गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से महिलाओं का हक अधिकार और समाज में महिलाओं पर रोज रोज हो रहे अत्याचार , महिला उत्पीडन से बचाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।एडवा सम्मेलन की अध्यक्षता महिला नेत्री नीलम देवी ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते एडवा की राज्य नेत्री रामपरी देवी ने देश के महिलाओं की दशा दुर्दशा पर विस्तार से चर्चा करते कही कि हर तरह की कष्ट को सहकर अपने को भूखे रखकर बच्चे, परिवार,समाज देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है और चारों तरफ़ से सभी तरह की प्रताड़ना को झेलना पड़ता है। दहेज प्रताड़ना, भ्रूण हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं का बराबर शिकार महिला होती रहती हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई,वेरोजगारी का सबसे बड़ा मार महिला झेलती है। आधी आबादी महिला की तो आधा हक़ भी महिलाओं को मिलनी चाहिए। उन्होंने कही 22 सितंबर को पटना में भारत बचाओ महारैली है जिसमें महिला सम्मान,हक, गरीबों की पढ़ाई,दवाई की बात होगी। उसमें बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए तमाम उपस्थित महिलाओं ने अपने उपर हो रहे अत्याचार,कष्टों, दुखों एवं कमरतोड़ मंहगाई एवं समाज में व्याप्त बेरोजगारी के बारे में विस्तार से चर्चा करते 22 सितंबर को पटना महारैली में बड़ी संख्या भाग लेने की अपील की।

उक्त सम्मेलन में 21 सदस्यीय महिला समिति का भी विधिवत गठन किया गया। अध्यक्ष नीलम देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी, सचिव संजू देवी,उपसचिव बबीता देवी कोषाध्यक्ष के रूप में रामप्रभा देवी को सर्वसम्मति से चुना गया। मौके पर मुख्य रूप से रुपेश रंजन झा, आशा देवी, रंजू देवी, बीना देवी, माया देवी, बछिया देवी, उषा देवी ,रेखा देवी,मंजू देवी, कौशल्या देवी ,रंजू देवी, आदि भाग लिया एवं अपनी विचारों को रखा।

Comments (0)
Add Comment