जयंती को लेकर गम्हरिया में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया स्थित सद्गुरु महर्षि मेंही सत्संग ध्यान ज्ञान आश्रम एवम संतसेवी ज्ञान वाटिका आश्रम संतसेवी ग्राम गम्हरिया में 19 दिसंबर को परम पूज्य महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज की जयंती को लेकर भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में  सैकड़ों सत्संगप्रेमी  गाजे-बाजे के साथ विभिन्न जगहों पर सत्गुरु महाराज की जय उद्घोष के साथ भ्रमण किया। बता दे कि गम्हारिया की पावन धरती पर अवतरित विश्व के महान संत संतसेवी जी महाराज की जयंती समारोह गम्हरिया के विभिन्न आश्रमों  में 20 दिसंबर को मानने को लेकर आश्रम से  विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

स बाबत सद्गुरु महर्षि मेही सत्संग ध्यान ज्ञान आश्रम के स्वामी कैलाशानंद बाबा ने बताया कि संत्सेवी जी महाराज के जयंती समारोह के अवसर पर पुष्पांजलि ध्यान,प्रवचन एवं भंडारा का  आयोजन  किया गया है।  संतसेवी ज्ञान वाटिका आश्रम की ओर से भोजनालय प्रसाद के लिए  चार  स्थानों पर विशाल पंडाल बनाया गया है,जिसमे बाल विद्या विहार,श्री जीवछ ज्योति मिशन, कायस्थ टोला स्थित बने आश्रम,संत सेवी ज्ञान वाटिका आश्रम शामिल है। सद्गुरु महर्षि मेही सत्संग ध्यान ज्ञान आश्रम में 20 दिसंबर को आयोजित संतसेवी जी महाराज जयंती समारोह को सफल बनाने में राजेंद्र भगत ,मनिंद्र भगत,धीरज भगत, वशिष्ठ कुमार उपेंद्र भगत सियाराम भगत वीरेंद्र दास, सुमित्रा देवी, मीना देवी,रामचंद्र भगत,सुनैना देवी,भारती देवी, बबिता देवी,रीना देवी सहित अन्य शामिल है ।

बताया गया कि संतसेवी ज्ञान वाटिका  आश्रम संतसेवी नगर गम्हरिया में संतसेवी महाराज की जयंती को सफल बनाने में  उमाशंकर यादव,बलराम यादव,मनोज सिंह, राजो भगत,नीरज भगत,सागर भगत,कामता प्रसाद यादव,पंकज कुमार वर्मा,विंदेश्वरी मेहता,लाला सुरेंद्र, उदयनारायण यादव,प्रकाश लाल दास,वीरेंद्र यादव,सागर भगत,राहुल भगत,कलानंद मंडल  सहित अन्य का योगदान काफी सरानीय है।

Comments (0)
Add Comment